कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर जान लेने की नीयत से चलाई गई गोली, बाल-बाल बचा युवक, घटना सीसीटीवी में कैद
वर्चस्व को लेकर पनकी गंगागंज में दबंगों ने गोली चलाई। युवक के गले से छूकर निकल गई। गंगागंज कॉलोनी निवासी राजू चौहान के 23 वर्षीय बेटे राहुल का कुछ लोगों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार 3 बजे बदमाशों ने राहुल को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली युवक के गले से छूकर निकल गई। पनकी थाने की पुलिस समेत पुलिस फोर्स मौके पहुंच कर जांच में जुट गई