कानपुर: इस्कॉन मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित हुआ महायज्ञ
इस्कॉन मंदिर की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को 3 बजे भव्य गीता दान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस्कॉन की ओर से महाकुंभ के लिए विशेष संकल्प के साथ 1 लाख श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया। इस महायज्ञ में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिन्होंने महाकुंभ में गीता वितरण के लिए दान किया।