कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र के गोल चौराहे पर दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर बेल्टों से पीटा
गुजैनी थाना क्षेत्र के गोल चौराहे पर मंगलवार 4:00 बजे दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर बेल्टों और लात घूसों से पीटा। इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बतायाकी दबंगों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।