मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरा गांव में 22 वर्षीय युवक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला, मचा हड़कंप
माता बीना देवी ने बताया कि मेरा बेटा रमेश कुमार सोमवार की शाम भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे तक कमरे से बाहर न आने पर उसके कमरे पर जाकर आवाज लगाई। लेकिन जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ कर देखा की। दीवाल में लगे हैंगर में साड़ी के फॉल लेस में। गले में फंदा लगाकर रमेश लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।