मीरजापुर की बदहाल सड़क बनी हादसे की वजह, गड्ढों में फंसकर पलटी ट्रक - आखिर कब सुधरेगी सड़कों की सूरत, पूछ रहा है मीरजापुर
जनपद में जर्जर सड़कों और गहरे गड्ढों का खामियाजा एक बार फिर जनता को भुगतना पड़ा। टूटी-फूटी सड़क और उसमें बने गड्ढों के चलते एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोगों में आक्रोश है और सवाल उठ रहा है - आखिर मीरजापुर की सड़कों की मरम्मत कब होगी?
#MirzapurRoad #TruckAccident #BadRoads #Potholes #MirzapurKiSadak #TodayMirzapur