पेटलावद: पेटलावद में शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला का 9 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
सोमवार रात 8 बजे थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पेटलावद शहर में निवास करने वाली एक महिला ने आरोपी युसूफ मंसूरी कबाड़ी वाले निवासी पेटलावद पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है कि आरोपी के द्वारा पिछले 9 सालों से मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। मारपीट भी की जाती है और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।