खुसरूपुर: खुसरूपुर प्रखंड में पुरानी एनएच का उत्तरी इलाका जलमग्न, हर गांव को नाव दी गई
खुसरूपुर प्रखंड के पुरानी एनएच के उत्तरी इलाका के दर्जनों गांव गंगा के जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण जलमग्न हो गया है। खुसरूपुर प्रशासन के द्वारा बचाव एवं राहत कार्य पहुंचते हुए हर गांव में एक-एक नाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही पशुओं के लिए चारों और से पानी से गिरे लोगों के लिए प्लास्टिक एवं सामुदायिक किचन की जल्द व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।