बैतूल नगर: एनएचएम कर्मचारियों का विद्रोह: अप्रेजल आदेशों की होली जलाई, नियमितीकरण की लड़ाई हुई तेज
बैतूल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंचता नजर आ रहा है। नियमितीकरण समेत अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को शासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले