हरसूद: कावड में जल लेकर ओंकारेश्वर के लिए पैदल रवाना हुए कावड यात्री
भगवान औंकारजी का जलाभिषेक करने कावड़ में जल लेकर ओंकारेश्वर के लिए ग्राम कसरावद के कावड़ यात्री गुरुवार को रवाना हुए। कावड़ यात्री पैदल कावड़ यात्रा कर रास्ते पर भगवान शिव का जयकारा करते चल रहे थे। कावड़ यात्रियों ने बताया कि सोमवार को ओंकारेश्वर में भगवान औंकारजी का जलाभिषेक करेंगे।