चरखारी: चरखारी के बम्हौरी कलां गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चरखारी के बम्हौरी कलां गांव निवासी 30 वर्षीय सरोज पत्नी चन्दी नामक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते महिला कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।