कटनी नगर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बरही पहुँचे, परिजनों को किया आश्वस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरही अग्नि हादसा में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह आज सोमवार दोपहर 2 बजे बरही पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शोकाकुल परिवार जनों से भेंट की।