जमुई: रवैय गांव में बीमार युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को पीटा, पुलिस ने भीड़ से बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026 रवैय गांव में बीमार भीम मांझी के पुत्र मुस्का मांझी की इलाज के दौरान मौत के बाद अंधविश्वास में आकर ग्रामीणों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि जादू- टोना से ही मुस्का मांझी की मौत हुई है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के चंगुल से महिला को बचाया गया और शुक्रवार की सुबह 10 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।