अतरौली: आलमपुर चौराहे के पास परचून की दुकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख का सामान जलकर राख, पड़ोसी पर आग लगाने का शक
आलमपुर चौराहे के पास परचून की दुकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख का सामान जलकर राख, पड़ोसी पर आग लगाने का शक अलीगढ़ थाना दादों क्षेत्र में आलमपुर चौराहे के पास हरदोई रोड बंबा पर स्थित एक परचून की दुकान में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है