Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
deepbisht032
बोर्ड बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर पालिका अध्यक्ष नाराज, एनएच की नालियां एक सप्ताह में साफ करने के निर्देश।
Pauri, Garhwal
| Sep 8, 2026
MORE NEWS
#पौड़ी में चोरों के हौसले बुलंद! अब चोरों ने प्रशासनिक #अधिकारियों के वाहनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। (सूत्रो के हवाले से खबर)अपर जिलाधिकारी के वाहन से टायरों के व्हील चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब अधिकारियों के वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? पुलिस से मामले के शीघ्र खुलासे और सख्त कार्रवाई की उम्मीद। #Pauri #Theft #Uttarakhand #PauriNews #CrimeNews
Pauri, Garhwal | Sep 8, 2026
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स ने सोमवार से शांतिपूर्ण पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू किया है। इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम ₹30 हजार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इंटर्न्स का कहना है कि मांग को लेकर पहले भी शासन और अधिकारियों के समक्ष पक्ष रखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इंटर्न्स ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और मरीजों के हित में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।
Pauri, Garhwal | Sep 7, 2026
एक बार फिर पौड़ी पहुंचीं दीप्ति भारद्वाज, गणेश गोदियाल पर साधा निशाना; बोलीं- कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है, सोशल मीडिया पर दिख रहा सच। पौड़ी पहुंचीं दीप्ति भारद्वाज ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें टारगेट किया गया और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है। भारद्वाज ने कहा कि उनके द्वारा संबंधित व्यक्ति को न तो ‘गट्टू मियां’ कहा गया था और न ही मौके पर उनका नाम लिया गया था, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर जिस तरह उन्हें निशाना बनाया गया, वह पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला को लेकर इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि यही महिलाओं के सम्मान की उनकी सोच है, तो फिर पार्टी को महिला सम्मान की बात करने का नैतिक अधिकार कैसे है।
Pauri, Garhwal | Sep 7, 2026
#पाबौ मुख्य बाजार के अस्तित्व पर मंडराया खतरा! #भारी बारिश के बाद पाबौ बाजार से सटे पहाड़ में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। पहाड़ दरकने से मुख्य बाजार की कई दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित दुकानों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासी गुलाब बिष्ट और हरेंद्र कोहली ने प्रशासन से भू-धंसाव की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं जिला पंचायत सदस्य भारत रावत और कर्मवीर भंडारी का कहना है कि बाजार को बचाने के साथ व्यापारियों के रोजगार का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानों को एहतियातन खाली करवाया गया है और बाजार को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं। सवाल- क्या समय रहते पाबौ बाजार को भू-धंसाव की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा? #Pabau #Pauri #Bhudhansav #Uttarakhand #PauriGarhwal #HeavyRain #Landslide #पाबौ #पौड़ी #उत्तराखंड #भूधंसाव
Pauri, Garhwal | Sep 7, 2026
#पाबौ मुख्य बाजार पर भू-धंसाव का डराने वाला वीडियो आया सामने,देखिए वीडियो
Pauri, Garhwal | Sep 7, 2026
बाजपुर में PWD के AE की सरेबाजार पिटाई, कीचड़ उठाकर चेहरे पर रगड़ा; पुल अधूरा रहने से भड़का गुस्सा
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
#पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ पौड़ी में टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी टेबल टेनिस खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलिए, सीखिए और आगे बढ़िए—यही है स्वस्थ एवं सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान। #Pauri #TableTennis #StateRankingCompetition #Sports #Uttarakhand #PauriGarhwal #SwatiBhadoria
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
#मांड़ाखाल के पास खाई में गिरी कार, SBI पाबौ शाखा प्रबंधक की मौत पाबौ-पौड़ी मोटर मार्ग पर मांड़ाखाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबौ से पौड़ी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे पहाड़ी पर पेड़ों के बीच जा गिरी। हादसे में SBI पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और शव बरामद कर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। #Pauri #PauriGarhwal #RoadAccident #Mandakhal #Pabau #SBI #UttarakhandNews #BreakingNews
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026