पौड़ी में आज से युवा महोत्सव का आगाज, 415 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण।
कुलदीप बिष्ट -पौड़ी के प्रेक्षागृह में 24 और 25 अक्टूबर को जनपद स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित होगा। सात विधाओं में होने वाली प्रतियोगिताओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विनोद सुमन सुबह 11 बजे महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि विधायक राजकुमार पोरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अब तक 415 से अधिक युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
Pauri, Garhwal | Oct 23, 2026