पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा निवासी रविन्द्र ठाकुर ने उपायुक्त को आवेदन देकर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार निसार अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि उनके राशन कार्ड में परिवार के पांच सदस्य दर्ज हैं, लेकिन पिछले छह वर्षों से उन्हें केवल एक यूनिट के आधार पर राशन दिया जा रहा है।