बांका: उप विकास आयुक्त ने पैक्स चुनाव की समीक्षा बैठक की
Banka, Banka | Nov 1, 2024 उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उनके कार्यालय वेश्म में कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ पैक्स निर्वाचन 2024-2025 की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बांका जिला अंतर्गत कुल 113 पैक्सों में निर्वाचन होना है। 11 प्रखंडों में कुल 278 मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।