बांका: डीएम ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Nov 1, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।