बांका: गड़ुआ जंगल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को रेफर करने के बाद चौकीदार सदर अस्पताल में छोड़कर फरार
Banka, Banka | Nov 1, 2024 गड़ुआ जंगल के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया था।जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।सदर अस्पताल में कटोरिया के चौकीदार ने जख्मी युवक को छोड़कर फरार हो गया।जख्मी की पहचान लहोरिया निवासी मंटू मिस्त्री के रूप में हुई।