शिवपुरी नगर: बड़ौदी में समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर प्रसूता ने घर में ही बच्चे को दिया जन्म, बाद में अस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर के बड़ौदी क्षेत्र की रहने वाली सविता आदिवासी पत्नी सतीश आदिवासी को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा कार्यकर्ता पूजा लोधी ने एम्बुलेंस को सूचना दी थी। लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुचीं। जिसके बाद प्रसूता ने घर में ही बच्चे को जन्म दिया। बताया गया कि करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस पहुचीं।