शिवपुरी नगर: रन्नौद कस्बे में छोटे भाई की मारपीट से बड़े भाई की हुई मौत, जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर कराया पोस्टमार्टम
रन्नौद कस्बे की रहने वाली कल्पना पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मुकेश पाण्डेय शराब पीकर मेरे घर आया और मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। इसकी सूचना मेरे बेटे ने फोन कर अपने पिता राकेश को दे दी। मेरे पति घर पहुंचे और मुकेश को शांत रहने को कहा तभी वह हमलावर हो गया और मेरे पति को चांटा मार दिया साथ ही छाती में लात मार दी जिससे मेरे पति की तबियत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।