शिवपुरी नगर: गली में गंदगी पर टोकने पर पड़ोसियों ने चंद्रा कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला के घर मे घुसकर की मारपीट, एसपी से शिकायत
चंद्रा कालोनी की रहने वाली बुजुर्ग संतोष रजक ने एसपी से पड़ोसियों की शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी गली में गंदगी फैलाते हैं। इसका विरोध उसके द्वारा किया गया था। इसी बात से नाराज होकर 28 जनवरी को मेरे पड़ोस में रहने वाली राधा पत्नि राजेश और अन्य सहयोगी ने एक राय होकर मेरे घर में घुसकर मेरी एवं मेरे किरायेदारों की मारपीट कर दी थी।