शिवपुरी नगर: नपा के आउटसोर्स ड्राइवरों ने डोर टू डोर कचड़ा कलेक्शन के वाहनों के थामें पहिए, ठेकेदार पर लगाए मनमानी के आरोप
काम बंद कर हड़ताल पर बैठे ड्राइवर दिनेश कुमार ने बताया कि वह आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर नगर पालिका की डोर टू डोर कचड़ा कलेक्शन के वाहनों को चलाते हैं। 25 दिसंबर को पुराने ठेकेदार का टेंडर ख़त्म हो गया है। इसके बाद से नए ठेकेदार का काम शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक हमें मिलने वाले वेतन को स्थति को साफ़ किया गया है और न ही ऑफर लेटर दिए गए हैं।