शिवपुरी नगर: मझले भाई और उसके तीन बेटों ने पायगा निवासी भाई को पीटा,बचाने आये भतीजे और उसकी पत्नी को भी पीटा,घायल जिला अस्पताल भर्ती
55 वर्षीय जवाहर गिरी गोस्वामी ने बताया कि उसकी पत्नी को संतान नहीं हुई। वह भाई है तीनों भाइयों में जमीन का बटवारा हो चुका है। मेरी व मेरी पत्नी लक्ष्मी की सेवा मेरे बड़े भाई के लड़के करते हैं इसी के चलते मेरे मझले भाई महेंद्र गिरी को शंका है कि में अपनी जमीन मेरे बड़े भाइयों के बेटों के नाम कर दूंगा। इसी बात से मेरा मझला भाई महेंद्र मुझसे रंजिश रखने लगा था।