शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना पुलिस ने करबला के पास से कार से जब्त की शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शराब तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने करबला पर चेंकिग पॉइंट लगाकर वाहनों को चैक किया था। जहां कार क्रमांक DL8CX9069 को रोका गया, इसी बीच कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो शराब तस्कर भागने में कामयाब हो गए।