मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर के पास बोलेरो के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
स्वरूप माझी (45) निवासी सत्यनारायण पुर थाना टेटुआ, गया, बिहार जो अलैया मे एक भट्टे पर काम करता था । देर रात सड़क पर बोलेरो की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई बोलेरो भी पलट गई। जिसमे बैठे सभी लोग सुरक्षित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की । थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।