मछलीशहर: भाकियू ने जंघई में बैठक कर एसडीएम के ऊपर आरोप लगा धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जंघई स्टेशन के पास प्रदेश सचिव राजनाथ यादव की अध्यक्षता हुई। सेमरी गाँव की नवीन परती पर भू माफिया द्वारा अतिक्रम किये जाने की शिकायत पर एडीएम के आदेश का पालन एसडीएम मछली शहर द्वारा नही किये जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने जंघई स्टेशन के पास बैठक करके जंघई मे एसडीएम के विरोध मे प्रदर्शन करने की बात कही है।