मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर इटहरा के पास कार के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पूरा दयाल गांव निवासी जयप्रकाश पटेल (25) पुत्र हरि राम पटेल उक्त मार्ग से मुंगरा बादशाहपुर से अपने बाइक से अपने घर जा रहा था। इटहरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो की मदद से सीएचसी सतहरिया मे उसे दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।