मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान जिला प्रशासन से निजात दिलवाने की मांग
कस्बे में बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। जहां देखिए वहीं झुंड के झुंड बंदर दिखाई पड़ जाते हैं। जो पेड़ पौधों, पानी की टंकी, कपड़ो आदि का नुकसान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं पलक झपकते ही ये बंदर ठेले पर लगाये फलों, सब्जियों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों को लेकर भाग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से निजात दिलवाने की मांग की है।