मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस ने 01 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।
उ0नि0 श्री शान मोहम्मद खान व उ0नि0 श्रीमती चन्द्रलेखा सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैण्ड मछलीशहर से अभियुक्ता आशा हरिजन पत्नी विनोद कुमार हरिजन निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ की गिरफ्तारी की गयी, जिसके कब्जे से 01 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी हुई है । अभियुक्ता पूर्व में भी अन्य मुकदमों में जेल जा चुकी है ।