मछलीशहर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर पर आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
इसमें एएनएम, आशा और आशा संगिनी को माँ और शिशु मृत्यु दर को कम करना व जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की अति शीघ्र पहचान कर उनका पंजीकरण करते हुए टीकाकरण कराना, गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार स्वास्थ्य जांच करना जेंडर भेदभाव को खत्म करना, बर्थ प्लान तैयार करना,आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।