Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

काराकाट के स्कूल में प्रार्थना के दौरान छह छात्राएं बेहोश, चार घर लौटीं, एक हायर सेंटर रेफर काराकाट प्रखंड के कुशी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह करीब 9: 30 बजे प्रार्थना सभा के दौरान छह छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों, ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काराकाट (गोडारी) पहुंचाया गया। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राएं खुशी कुमारी, पूनम कुमारी, पायल कुमारी और अंशिका कुमारी की जांच में सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य पाए गए। प्राथमिक उपचार और ओआरएस देने के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, आठवीं की छात्रा प्रिया कुमारी की तबीयत अपेक्षाकृत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. कुमार के अनुसार, खाली पेट रहना, अत्यधिक गर्मी और एक-दूसरे को बेहोश देखकर घबराहट के कारण ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने इसे फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (एफएनडी) जैसी स्थिति से भी जोड़ा। सूचना पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Kargahar, Rohtas | Jul 11, 2026

MORE NEWS

निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। हालांकि, मौके से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसके द्वारा की गई और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
रोहतास पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। हालांकि, मौके से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसके द्वारा की गई और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रोहतास पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kargahar, Rohtas | Jul 11, 2026

नौहट्टा के महादेव खोह में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, कम बारिश के बीच भी झरने और हरियाली ने बनाया मनमोहक दृश्य।

#rohtasdistrict #bihar

नौहट्टा के महादेव खोह में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, कम बारिश के बीच भी झरने और हरियाली ने बनाया मनमोहक दृश्य। #rohtasdistrict #bihar

Kargahar, Rohtas | Jul 11, 2026

सासाराम के पायलट बाबा धाम में 12 जुलाई को नि:शुल्क न्यूरो सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में न्यूरो से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ओमप्रकाश आएंगे।

सासाराम के पायलट बाबा धाम में 12 जुलाई को नि:शुल्क न्यूरो सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में न्यूरो से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ओमप्रकाश आएंगे।

Kargahar, Rohtas | Jul 11, 2026