बोरियो: बोरियो बाजार पंचायत सचिवालय में रमैया केयर हॉस्पिटल का मुफ्त चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज
शनिवार को बोरियो बाजार के पंचायत सचिवालय में रमैया केयर हॉस्पिटल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के संचालक डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, बताया कि शिविर में लोगों का निशुल्क उपचार किया गया एवं दवा भी वितरित किया गया ।