मधेपुरा: मधेपुरा में ओवरब्रिज पर ऑटो और दो बाइकों की टक्कर, 1 की मौत, 13 घायल; 3 मेडिकल कॉलेज रेफर
मधेपुरा के मानिकपुर चौक के पास मंगलवार देर शाम सीएनजी ऑटो और दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।