गृहमंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को काशी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, मोदी के चुनाव कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2024 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिनका भव्य स्वागत बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियो की समीक्षा करेंगे। महमूरगंज के तुलसी उद्यान में बीजेपी का चुनाव कार्यालय खुलेगा।