चांदी के रथ पर सवार होकर निकले भगवान महावीर, काशी की गलियों से निकली भव्य शोभायात्रा
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2024 जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2623वीं जयंती के अवसर पर परम्परागत ढंग से चांदी से निर्मित हाथी रथ पर शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। मैदागिन स्थित बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई।