साइबर ठगों ने महिला के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 28 हजारः कार्ड इंश्योरेंश बंद कराने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2024 वाराणसी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने महिला को कार्ड इंश्योरेंस बंद करने के नाम पर उसके क्रेडिट कार्ड से 28000 रुपए उड़ा दिए। अपने साथ हुई ठगी की घटना की जानकारी होने पर महिला ने वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महिला की तहरीर पर कैण्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।