कटकमदाग: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जुआ विवाद में वारदात का आरोप, परिजनों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पसई में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दिया है।रविवार सुबह कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश साव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी पसई के रूप में हुई है,