दादरी: फेस-2 क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने का मामला सामने आया है। वहीं भू माफियाओं द्वारा की जा रही प्लॉटिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।