डिंडौरी: कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर लगाया प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने फसल कटाई के बाद नरवाई (पराली) खेतों में जलाने की बढ़ती घटनाओं को बढ़ते वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार सुबह 8:35 पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।