बिंदकी: होलापुर गांव में भाजपा विधायक ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात
फतेहपुर जनपद के देवमई विकासखंड क्षेत्र के होलापुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने स्वच्छता अभियान चला कर झाड़ू लगाई और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को ग्रामीणों के साथ सुना। विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया।