हज़ारीबाग: हुरुदाग में 35 हाथियों के झुंड के हमले में एक महिला की मौत
हुरुदाग में 35 हाथियों के झुंड का हमला, महिला की मौत हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत हुरुदाग गांव में देर रात करीब 35 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान प्रेमनराज बंशी के घर पर हाथियों ने हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी रंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर टूट गया है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।