मिर्ज़ापुर: प्रिंस हत्याकांड में दो दरोगा निलंबित, विंध्याचल थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर, जिगना थाना अध्यक्ष संजय सिंह को मिली कमान
विंध्याचल थाना क्षेत्र में छात्र प्रिंस के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है लापरवाही बरतने के आरोप में गयपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय शंकर राय और हल्का प्रभारी उप निरीक्षक राघवेंद्र को निलंबित कर दिया गया। विंध्याचल थाना अध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया जिगना थाना अध्यक्ष संजय सिंह को नई कमान दी गई।