*यमुनानगर:चार अक्टूबर को गन्ने,धान वा बिजली से जुडे किसानों के अन्य मुर्दों को लेकर यमुनानगर मे करेेंगे महापंचायत: राकेश टिकैत* भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज किसान नेता दलबीर कैल के निवास पर उनकी पोती का नामकरण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ने,धान,बिजली वा अन्य किसानों से जुड़े मुर्दों को लेकर एक जिला स्तरीय किसान महापंचायत होगी।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रतनमान शामिल होंगे और इस महापंचायत में सभी किसान अपने ट्रैक्टर लेकर आएंगे।इससे पहले राकेश टिकैत आज प्रदेश महासचिव अरविंन कांबोज के पेट्रोल पंप गांव तिगरा में और गांव दामला के प्रधान पवन गोयल के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुचे।टिकैत ने कहा की किसान को गन्ने का रेट लागत को देखते हुऎ 600 रू प्रति क्विंटल दिया जाए और धान की खरीद 15सितंबर से पहले की जाए उन्होंने कहा कि बिजली के मुददै,रादौर-यमुनानगर सड़क को लेकर इस महापंचायत में बड़ी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की सरकार है और किसान विरोधी है यह सरकार किसान को बिल्कुल बर्बाद करना चाहती है उन्होंने कहा कि जल्दी ही पूरे देश ट्रैक्टर प्रमुख बनाए जाएंगे ताकि अपने ट्रैक्टर के साथ किसान मजबूती से लड़ाई लड़ सके।और देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि जल्दी ही महापंचायत की तैयारी के लिए जिला स्तरीय एक बैठक की जाएगी जिसमें सभी पदाधिकारीयो को जिम्मेवारिया सौपी जाएंगी इस महापंचायत से सरकार पर किसानों के मुद्दों को लेकर पुरा जोर दिया जाएगा गुर्जर ने बताया कि राकेश टिकैत पूरे प्रदेश में हर जिला में किसान महापंचायत करेंगे ताकि किसानों की हर समस्याएं सुनी जाए और उनका निपटारा हो गुर्जर ने कहा की इस किसान महापंचायत में कड़े निर्णय लिये जाएगे।आज मौके पर अशोक चौधरी मंडल अध्यक्ष सहारनपुर,अरविंन कांबोज,यादविंदर कांबोज,महेंद्र चमरौडी, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, दविंदर नेता रूलाखेड़ी कुलविंदर सिद्धू,अशोक डांगी,निरंजन सिंह सुड़ैल दयाराम पूर्व सरपंच गुलजार सिंह भागुमाजरा,जसबीर भागुमाजरा, अब्दुल सरपंच गुरुदेव सुड़ैल साहब सिंह सतीश कुमार,राजेश कांबोज रिसालसिह चमरोडी मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 6, 2026