संविधान रक्षा मार्च में रमन त्यागी ने साथियों और महिला शक्ति का जताया आभार
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, रमन त्यागी ने सभी का किया धन्यवाद
राष्ट्रीय कदम ब्यूरो / पंचकूला
संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ में यमुनानगर के कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमन त्यागी ने अपने साथियों के साथ भागीदारी की। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला शक्ति शामिल हुई।
इस अवसर पर रमन त्यागी ने मार्च में शामिल हुए सभी साथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से महिला शक्ति का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर सभी ने संविधान के प्रति अपना सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।
रमन त्यागी ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
अंत में रमन त्यागी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि साथियों का यह सहयोग और भागीदारी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस!