भोरे: जगतौली में पीएनबी बैंक जाने वाली सड़क जर्जर, कीचड़ से राहगीर परेशान
भोरे प्रखंड क्षेत्र की जगतौली पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा को जाने वाला मुख्य रास्ता इन दिनों पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव की चपेट में है। हल्की सी बारिश होते ही यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे रोजाना सैकड़ों बैंक ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में प्रतिदिन लेनदेन, पेंशन निकासी और अन्य कार्य