KORBA: पुरानी बस्ती में निकला 8 फीट का विशालकाय अजगर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा!
कोरबा (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। पुरानी बस्ती में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे बिजली मीटर बोर्ड के पास 8 फीट का विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली।
#Korba #Chhattisgarh #CGNews #PythonRescue #WildlifeRescue
Korba, Korba | Oct 30, 2026