बीकानेर: सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा, जामसर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 किलो से ज्यादा केबल की बरामदगी की
बीकानेर जिले की जामसर थाना पुलिस ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 40.541 किलोग्राम सोलर केबल बरामद की है तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की थ्री-व्हीलर टैक्सी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार नुरसर स्थित टाटा सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में 24 जून