किशनगंज: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
बीलखेड़ा डांग पंचायत के कोटरा रोड पर नदी के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेत से कृषि कार्य कर गांव लौट रहा था। सड़क किनारे साइड में गहरे गड्ढे होने से हादसा हुआ। सूचना पर सरपंच दामोदर यादव मौके पर पहुंचे।