भीमपुर: झापल पंचायत में जिला पंचायत सदस्य ने चौपाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
Bhimpur, Betul | Sep 8, 2026 भीमपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत झापल में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत चौपाल निर्माण कार्य का जिला पंचायत सदस्य सदिप धुर्वे ने विधिवत भूमि पूजन किया इस अवसर पर जयस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र कुमार उइके, पंच सरम करोचे, प्रेम करोचे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।